ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर। परीक्षा में फेल होने पर महिला प्रोफेसर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, कालेज के छात्र ने की वारदात।

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीएम कालेज ऑफ फार्मेसी महिला प्रोफेसर प्राचार्य विमुक्ता शर्मा पर कालेज के ही स्टूडेंट आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. विमुक्ता शर्मा को आग की लपटों से घिरा देख छात्रों से लेकर अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई. किसी तरह उनके शरीर से आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी है बताया गया है कि बीएम कालेज ऑफ फार्मेसी प्राचार्य विमुक्ता शर्मा आज शाम 4 बजे के लगभग कालेज से निकलकर अपने घर जाने के लिए निकली. जब वे अपनी कार का दरवाजा खोल रही थी, इस दौरान छात्र आशुतोष श्रीवास्तव पहुंच गया, जिसने विमुक्ता शर्मा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही विमुक्ता शर्मा अपने शरीर की आग बुझाने की कोशिश करने लगी, वहीं कालेज के अन्य छात्र व आसपास के लोग पहुंच गए. जिन्होने विमुक्ता शर्मा के शरीर पर लगी आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया. आगजनी में आरोपी छात्र आशुतोष भी झुलस गया है. महिला प्रोफे सर विमुक्ता शर्मा की अस्पताल में हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अािकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी छात्र आशुतोष की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी लगी है कि आशुतोष श्रीवास्तव मार्कशीट की बात को लेकर आक्र ोशित रहा. वहीं पुलिस को इस बात की जानकारी लगी है कि आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव ने पहले भी कालेज के एक स्टाफ पर चाकू से हमला किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button