ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा

 भोपाल| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद राज्य की सियासत में हलचल मच गई और यहां से नेताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। बड़ी संख्या में विधायकों के अलावा दिग्विजय समर्थक नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को अंतिम दिन है और दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र लिया था। इसके बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं, स्थिति संषयपूर्ण बनी हुई है मगर उनके समर्थक वहां डेरा डाल चुके हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह तो 12 विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। यह सभी विधायक प्रस्तावक बनने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष की ओर से जारी किए गए पत्र में साफ इस बात का उल्लेख किया गया था कि 12 विधायक अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रस्तावक होंगे, मगर किस व्यक्ति के लिए प्रस्तावक होंगे इस पत्र में खुलासा नहीं किया गया था।
दिग्विजय सिंह समर्थक पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया ने ट्वीट कर लिखा है कि दिग्विजय सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो खुशी का संचार होगा वही भाजपा का अंत होगा। देश भर के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना है कि दिग्गी राजा अध्यक्ष बनें। यही हम सब की शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई है।
कुल मिलाकर दिग्विजय सिंह समर्थक कार्यकर्ता और नेता उनको भावी अध्यक्ष के तौर पर देख रहे हैं मगर बनेंगे या नहीं, यह तस्वीर दोपहर 3 बजे के बाद ही साफ हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button