ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

अंबानी की गणेश पूजा में ऐश्वर्या और आराध्या ने लूटी लाइमलाइट, रेखा का लुक देख उड़े सबके होश

हाल ही में मुकेश अंबानी के घर हुआ गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। बीते दिन अंबानी परिवार के मुंबई स्थित आलीशान बंगले एंटीलिया में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया था। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी परिवार की गणपति पूजा में लगभग सभी सितारे पहुंचे। कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ तो कई ने अपने परिवार के साथ एंट्री मारी। इस सेलिब्रेशन में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन ने लाइमलाइट बटोरी। दोनों की एंट्री और आउटफिट बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

आराध्या और ऐश्वर्या की जोड़ी

ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दोनों ट्विंनिंग करते दिखाई दीं। मां-बेटी की जोड़ी ने खूबसूरत सा पटियाला सूट पहना हुआ था। ऐश्वर्या ने इस दौरान ब्लू कलर का सूट पहना था। वहीं, आराध्या ने येलो कलर का एथनिक वियर पहना हुआ था। दोनों के आउटफिट का डिजाइन एक जैसा था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय और आराध्या ने मोजड़ी जुत्ती भी पेयर-अप की थी। आराध्या ने पीच कलर का एक पोटली बैग लिया हुआ था। मां-बेटी की इस जोड़ी ने पैपराजी को पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

रेखा की खूबसूरती ने जीता दिल

बता दें कि अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में रेखा ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 68 के उम्र में भी रेखा की ब्यूटी ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस अपने पॉपुलर लुक कांजीवरम साड़ी में दिखाई दीं। गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली इस साड़ी में रेखा काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेखा ने भरी चूड़ियां और हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी थी। पैपराजी को उन्होंने अपनी सुंदर स्माइल के साथ कई पोज दिए। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, विक्की कौशल, करिश्मा कपूर समेत कई सितारे पहुंचे।

Related Articles

Back to top button