ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

भाजपा नेता ने फीफा विश्व कप के बहिष्कार का किया आह्वान

गोवा के भाजपा प्रवक्ता सावियो रोड्रिग्स ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के बहिष्कार करने का आह्वान किया है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार, भारतीय फुटबॉल संघ और मेजबान देश की यात्रा करने वाले भारतीयों से इस खेल आयोजन का बहिष्कार करने की अपील की है।रोड्रिग्स ने अपने बयान में कहा कि फीफा विश्व कप एक वैश्विक कार्यक्रम है। दुनियाभर से लोग इस शानदार खेल को देखने आते हैं और लाखों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर देखते हैं। जाकिर नाइक को एक मंच देना ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक आतंकवाद से लड़ रही है, एक आतंकी को उसकी कट्टरता और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है।भाजपा नेता ने देश के लोगों और आतंकवाद के शिकार विदेशों के लोगों से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के साथ एकजुटता दिखाते हुए विश्व कप के आयोजन का बहिष्कार करने की अपील की।रोड्रिग्स ने कहा कि वह (नाइक) खुद ‘एक आतंकी से कम नहीं है’।वहीं, जाकिर नाइक को फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में व्याख्यान देने के लिए कतर द्वारा आमंत्रित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि मुझे यकीन है कि भारत ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। लेकिन बात यह है कि वह एक मलेशियाई नागरिक है, आप उसे कहीं भी आमंत्रित कर सकते हैं।बता दें कि जाकिर नाइक जो एक भारतीय भगोड़ा है। उसको कथित तौर पर कतर में रहे फीफा विश्व कप के दौरान इस्लाम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इससे पहले इस साल मार्च में गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक द्वारा स्थापित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था और उस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button