ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

गणेश चतुर्थी की धूम, लोग अपने घरों में मिट्टी की प्रतिमा कर रहे तैयार

शहडोल। गणेश महोत्सव कल यानी 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए लोगों ने जमकर तैयारियां की हैं। इस बार भी लोगों ने अपने अपने घरों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी की है। अधिकांश लोगों ने छोटी प्रतिमाएं ही बाजार से लाकर पूजा घर में रखने की तैयारी की है

घर में खुद बना रही प्रतिमा

कुछ तो ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपने हाथों से मिट्टी की प्रतिमा को साकार रूप दिया है और अब इसको बेहद आकर्षक ढंग से सजाकर मंगलवार को विधि विधान से स्थापित करने को तैयार हैं। शहर के कृष्णा कालोनी में रहने वाली सानिध्या शर्मा उनमें से एक हैं इन्होंने पांच साल पहले अपने हाथों से गणेश की प्रतिमा को बनाया था और तब से अब तक यह स्वयं द्वारा निर्मित प्रतिमा को ही स्थापित करती हैं।

घर के अंदर गमले में ही विसर्जन

सानिध्या शर्मा बताती हैं कि उनकी मां संध्या ने मूर्ति बनाने की प्रेरणा दी थी। सच मानो तो अपने हाथों से बनाई हुई प्रतिमा से बेहद लगाव हो जाता है। यूं कहें कि उस प्रतिमा में जान बस जाती है। इनका कहना है कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन हम घर के अंदर एक टब में पानी भरकर उसमें ही करते हैं और उस पानी को फिल घर के गमलों में डाल देते हैं। इस तरह से पवित्रता बनी रहती है। सानिध्या का कहना है कि प्राकृतिक रंगों से हम प्रतिमा को सजाते हैं ताकि पेड़ पौधों को भी नुकसान न हो।

लोग पीओपी नहीं करते पसंद

कलकत्ता के कलाकार विश्वजीत पाल से नईदुनिया ने बात की तो उनका कहना था कि अब लोग मिट्टी की प्रतिमा ही बनाने का आर्डर देते हैं। पीओपी की प्रतिमा को लोग नकार रहे हैं और यह सही भी है। विश्वजीत का कहना है कि इस बार मैंने 20 से अधिक बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण किया है जिसमें पुआल मिट्टी और लकड़ी का उपयोग किया है। साथ ही प्राकृतिक रंगों से सजावट की है।

Related Articles

Back to top button