ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

पोस्ट को लेकर गहलोत और पायलट समर्थक भिड़े

उदयपुर | राजस्थान में सियासी संकट की वजह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की सियासी लड़ाई है। दोनों नेता सीएम की कुर्सी चाहते हैं। ऐसे में दोनों के साथ समर्थक एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलते रहते हैं। अब दोनों की समर्थकों की लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई है। ऐसा ही एक मामला उदयपुर में देखने को मिला, जहां गहलोत और पायलट समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ पोस्ट को लेकर शिक्षक नेता के पुत्र और कांग्रेस साइबर टीम के उदयपुर संभाग प्रभारी ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं दोनों एकदूसरे से खूब गाली गलौज की। कांग्रेस साइबर टीम उदयपुर संभाग के प्रभारी विनोद जैन सहवृत पार्षद भी हैं। वे अशोक गहलोत के समर्थक हैं। वहीं शिक्षक नेता के पुत्र भरत रामानुज सचिन पायलट के समर्थक हैं। राजस्थान के सियासी संकट के बीच दोनों ने अपने नेताओं के लिए खूब पोस्ट डाले। इन्हीं पोस्ट को लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट वॉर हुआ। पायलट समर्थक भरत रामानुज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर दोनों समर्थकों में विवाद हो गया।

Related Articles

Back to top button