ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

कितनी है ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ की सैलरी? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को आज पूरी दुनिया जानती है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद एस सोमनाथ पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए हैं। एस सोमनाथ ने इसरो के कई मिशनों को सफल बनाया है। चंद्रयान-3 की सफलता में इनका अहम योगदान है। एस सोमनाथ का पूरा नाम श्रीधर परिकर सोमनाथ है। इस मिशन के बाद से लोगों के मन में इसरो के चीन को लेकर कई तरह के सवाल पैदा हो गए हैं।

कितनी है एस सोमनाथ की सैलरी?

वहीं कई लोगों के मन में तो ये भी सवाल है कि एस.सोमनाथ को कितनी सैलरी मिलती होगी। लोगों के इस सवाल का जवाब आज मिलने वाला है। एस.सोमनाथ को कितनी सालरी मिलती है इसकी जानकारी हम आपको देते हैं। बता दें कि, 7वें वेतन आयोग के मुताबिक, इसरो चीफ की सैलरी ढाई लाख रुपये प्रति माह है। सैलरी के अलावा सरकार उन्हें अन्य सहूलियत जैसे रहने के लिए घर, आने-जाने के लिए गाड़ी मिला हुआ है। इसरो चीफ को और भी सुविधाएं सरकार मुहैया कराती है। इन्हें वाई प्लस लेवल की सुरक्षा मिलती है। इनका पद किसी भी IAS और IPS अफसर से कम नहीं है।

बिजनेस मैन हर्ष गोयनक ने ट्वीट कर बताई सैलरी

देश के दिग्गज बिजनेस मैन हर्ष गोयनक ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- इसरो के चेयरमैन सोमनाथ की सैलरी 2.5 लाख रुपए महीना है। क्या यह सही और निष्पक्ष है? आइए समझें कि उनके जैसे लोग पैसे से परे दूसरे कारणों से प्रेरित होते हैं। सोमनाथ जो कुछ भी करते हैं वह विज्ञान और अनुसंधान के प्रति अपने जुनून और समर्पण के लिए करते हैं, अपने देश को महान बनाने में योगदान देने के लिए, राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने के लिए और अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए करते हैं। मैं उनके जैसे समर्पित लोगों के प्रति अपना सिर झुकाता हूँ।

Related Articles

Back to top button