ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

बाॅक्स ऑफिस पर ‘जवान’ की सुनामी, दो दिन में ही शाहरुख की फिल्म ने किया कमाल

साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक शाहरुख खान की ‘जवान’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर ही शानदार कमाई के साथ ‘जवान’ हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दो दिन में ही शाहरुख की इस फिल्म ने ऐसा कमाल कर दिया कि कोई भी फिल्म ‘जवान’ के आगे टिक नहीं पा रही है। अब ‘जवान’ का दूसरे दिन का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। दुनियाभर में इस फिल्म ने दो दिनों में ही उम्मीद से ज्यादा कमाई कर ली है।

दो दिन में ही कमा डाले इतने करोड़

एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा अच्छी कमाई की है। इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जवान को लेकर काफी बज है। शाहरुख खान के मैनेजर पूजा ददलानी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक, ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर 129.6 करोड़ कमाई। सोशल मीडिया पर ‘जवान’ का दूसरे दिन का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘जवान’ फिल्म ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

इतना रहा टोटल कलेक्शन

बता दें कि शाहरुख की ‘जवान’ इस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। नाॅर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह पहले दिन का कलेक्शन है। वहीं, यूएसए के 676 लोकेशन्स से 8.51 करोड़ और कनाडा के 86 लोकेशन्स से 2.78 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.29 करोड़ हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन सीन्स ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। जवान से साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अपना बाॅलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button