ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

बीच सड़क लड़की ने लड़के को मारे दनादन थप्पड़…गिनते-गिनते लोग भी थके, लड़ाई का VIDEO Viral

लड़का-लड़की के बीच किसी बात को लेकर इतना बवाल हुआ कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। बीच सड़क लड़की ने लड़के को इतने थप्पड़ मारे कि लोग गिनते-गिनते थक गए। हालांकि एक महिला ने बीच-बचाव करके लड़ाई खत्म करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। महिला ने लड़की से काफी बार पूछा कि आखिर बात क्या है, क्यों मार रही हो लेकिन लड़कि कोई जवाब नहीं देती और लड़के को पीटना जारी रखती है। यह वीडियो कहां का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वायरल वीडियो में क्या?

वीडियो के शुरुआत में दिख रहा है कि लड़की एक हाथ से लड़के का गिरेवान पकड़ती है और दूसरे हाथ से उसे पीटती है। लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है और कहता है कि वो अपनी पत्नी को बुला रहा है, पहले से शादीशुदा है लेकिन लड़की उसकी बात नहीं सुनती, वो पीटना जारी रखती है। वहां मौजूद लोग बोलते हैं कि अगर कुछ कहा है लड़के ने तो शिकायत कर दे, लेकिन लड़की किसी की नहीं सुनती और उसे पीटना जारी रखती है। हालांकि कि किसी को समझ ही नहीं आया कि लड़की ने लड़के को क्यों पीटा।

@gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है लड़की किसी और का गुस्सा इस बेचारे लड़के पर उतार रही है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि लड़की खुद ही लड़के को पीट रही है और कह रही है कि हाथ किसने लगाया। एक ने लिखा कि यार बात क्या हुआ पहले यह तो बताओ।

Related Articles

Back to top button