ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

ITBP के SI ने की आत्महत्या, दफ्तर में फंदे पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात आईटीबीपी के एक एसआई ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार को ITBP 45 बटालियन नारायणपुर के ऑफिस में सब इंस्पेक्टर की लाश फंदे पर लटकी मिली है। साथी जवानों ने शव को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद अफसरों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक एसआई दिल्ली का निवासी था और एक माह पहले ही छुट्टी से वापस नारायणपुर लौटा था।नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने बाताया कि आईटीबीपी 45 बटालियन के एसआई सचिन धौल ने बीती रात हेडक्वाटर ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अन्‍य साथियों ने हेडक्वाटर ऑफिस में देखा कि मृतक जवान की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद आला अफसरों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसआई देर रात तक दफ्तर में रुका था। खबरों के अनुसार जवान ने बिजली के वायर से फांसी लगाकर खुदकुशी की।

Related Articles

Back to top button