ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

भारत से मुकाबले के पहले पाकिस्तान को झटका छिन गया नंबर वन का ताज

 एशिया कप में भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। उसकी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का ताज छिन गया है और उसे पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया और नंबर वन टीम का खिताब हासिल कर लिया। बता दें कि इससे पहले तक पाकिस्तान पहले नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज था। इस रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है।

किसके कितने अंक?

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों टीमों ने 25 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया 121 अंकों के साथ सबसे ऊपर है, जबकि पाकिस्तान के 120 अंक हैं। भारत 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप में होनेवाले मैच में अगर पाकिस्तान भारत से जीत जाता है, तो उसे फिर से नंबर वन की पोजिशन हासिल हो जाएगी। वहीं भारत से हारने की स्थिति में टीम की पोजिशन और नीचे खिसक सकती है।

ऑस्ट्रेलिया को मिली बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 सीरीज़ में 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं जबकि वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट से जीत हासिल कर बढ़त हासिल कर ली है।ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच उसी मैदान में शनिवार, 09 सितंबर को रात 9 बजे से खेली जाएगी। इस मैच में जीत से ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के प्वाइंट्स और ज्यादा हो जाएंगे, और पाकिस्तान के लिए उससे आगे निकलना मुश्किल होगा।

Related Articles

Back to top button