ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे जी20 नेता, PM मोदी ने की आगवानी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर G20 नेताओं की अगवानी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सबसे पहले राजघाट पहुंचने वालों में शामिल थीं। पीएम मोदी ने G20 नेताओं को ‘अंगरखा’ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान, पृष्ठभूमि में ‘बापू कुटी’ का चित्र दिखाई दिया। महाराष्ट्र में वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम में स्थित ‘बापू कुटी’ 1936 से लेकर 1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु तक उनका निवास स्थान था। प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को ‘बापू कुटी’ के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेता ‘लीडर्स लाउंज’ में ‘शांति दीवार’ पर हस्ताक्षर भी किए।

मुर्मू और पीएम मोदी ने डिनर में जी20 नेताओं का स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में G20 मेहमानों के लिए एक भव्य डिनर का आयोजन किया, जिसमें मोटे अनाज से बने व्यंजन और कश्मीरी कहवा परोसे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात्रिभोज शुरू होने से पहले एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की तस्वीर लगी हुई थी, साथ ही भारत की अध्यक्षता में जी20 का विषय- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ को दर्शाया गया था। जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button