ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहीद भवन में नाटक ‘चौथी सिगरेट’ का मंचन, जनजातीय संग्रहालय में देखें लीला नाट्य

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 09 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पुनीत सागर अभियान – एनसीसी समूह मुख्यालय, भोपाल की ओर से पुनीत सागर अभियान का आयोजन सुबह नौ बजे से सैर सपाटा के पास किया जा रहा है। इस दौरान बड़ा तालाब और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की जाएगी। मुख्य अतिथि महापौर मालती राय होंगी। इस मौके पर एनसीसी कैडेट और यूनिट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया है। आप इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देख सकते हैं।

विशेष प्रदर्शनी – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जीपी बिड़ला संग्रहालय में भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 11 सितंबर तक प्रदर्शनी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

अभिनय कार्यशाला – शहर के लिटिल बैले सभागार में अभिनय की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यहां वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता आलोक चटर्जी अभिनय के विभिन्न पहलुओं और अदायगी का पाठ पढ़ा रहे हैं। समय शाम 05 बजे से है।

लोक कला प्रदर्शनी – कला विहान क्रिएटिव आर्ट ग्रुप द्वारा रवींद्र भवन परिसर स्थित स्वराज वीथि कलादीर्घा में गोंड, कलमकारी, पिचवई, मधुबनी एवं अन्य लोक कलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं स्वरूपों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ शाम पांच बजे होगा।

संभावना समारोह – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नृत्य, गायन की साप्ताहिक गतिविधि ‘संभावना’ के अंतर्गत लीला नाट्य का मंचन सभागार में होगा। शिरीष राजपुरोहित और साथी, उज्जैन द्वारा महादेव लीला नृत्य नाट्य की प्रस्तुति का समय शाम 6.30 बजे से है। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है।

संस्कृति नाट्य समारोह – शहीद भवन में चल रहे रंग संस्कृति नाट्य समारोह में शनिवार को चर्चित नाटक ‘चौथी सिगरेट’ का मंचन किया जाएगा। भोपाल थियेटर के नाटक का निर्देशन राजीव वर्मा ने किया है। प्रस्तुति शाम सात बजे से आरंभ होगी।

Related Articles

Back to top button