ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

गांव संपर्क अभियान में हर घर दस्तक देगी कांग्रेस, याद दिलाए जाएंगे पार्टी के 11 वचन

भोपाल। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले कांग्रेस हर घर तक दस्तक देगी, इसलिए जन आक्रोश यात्रा के साथ-साथ हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिला, ब्लाक, मंडलम् और सेक्टर इकाई के पदाधिकारियों को घर-घर भेजकर ग्रामीणों को भाजपा सरकार की असफलताओं के बारे में बताया जाएगा। आरोप पत्र के पर्चे बांट जाएंगे। कांग्रेस 11 वचनों को याद दिलाएगी।

इस अभियान का इंटरनेट मीडिया की माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ होगी। यह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी और छोटी-बड़ी सभाएं होगी। प्रमुख स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। इसके साथ-साथ हर घर दस्तक कार्यक्रम भी चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है, उसके पर्चे बांटे जाएंगे। नुक्कड़ सभा से यह बताया जाएगा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोल-बाला है और 50 प्रतिशत कमीशन दिए बिना भुगतान ही नहीं होता है।

इन मुद्दों को किया जाएगा प्रचारित

अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में आदिवासी और दलित उत्पीड़न के मुद्दे उठाए जाएंगे, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, सौ यूनिट बिजली निश्शुल्क-दो सौ यूनिट आधी दर पर, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, किसान की कर्ज माफी, किसानों के बकाया बिजली बिल की माफी, पुराने प्रकरणों की वापसी सहित अन्य योजनाएं लागू करने की बात प्रचारित की जाएगी।

कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लें भागीदारी

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला, ब्लाक, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों से कहा गया है कि मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सब बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। पार्टी का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। इसके लिए जिला इकाइयों को इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button