ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

तीन बार तलाक बोला, कतर की होटल में छोड़कर भाग गया पति

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम (तीन तलाक) का केस दर्ज किया है। आरोपित विदेश में रहता है। वह कतर में पत्नी और बच्चे को होटल में छोड़कर चला गया था। वह अकेली भारत आई। मायके आने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पति ने गुपचुप तरीके से पत्नी के खाते से साढ़े चार लाख रुपये भी निकाल लिए थे।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक एनआरआइ कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि उसकी शादी अगस्त 2010 में मोहम्मद रिहान से हुई थी। रिहान दुबई में एक निजी फर्म में काम करता है। शादी के कुछ माह तक तो सब कुछ ठीक चला। उनका एक बेटा भी हुआ। बाद में पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। इस बारे में जब उसने पति से पूछताछ की तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट भी करने लगा। उससे भारत आने के बात कहते हुए वह उसे कतर की एक होटल में ले गया। वहां उसने तीन बार तलाक बोलते हुए रिश्ता समाप्त होने की बात कही। साथ ही होटल में उसे छोड़कर चला गया। वह अकेली भारत आई और वर्तमान में मायके में रह रही है। रिहान ने उसे बिना बताए उसके खाते से साढ़े चार लाख रुपये भी निकाल लिए हैं। शिकायत की जांच के बाद आरोपित पति के खिलाफ तीन तलाक को केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button