ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शुरू हुई मचैल माता की यात्रा, रिकॉर्ड तोड यात्रियों ने किए दर्शन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित मचैल माता मंदिर भारत में एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है। हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित इस मंदिर में देवी मचैला की पूजा अर्चना की जाती है। हर साल नवरात्री के दौरान यहां अनेक श्रध्दालु यात्रा करके माता मचैला के दर्शन करने आते हैं। इस साल भी 25 जुलाई को यात्रा शुरू हो गई है। लेकिन इस साल श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है । इस साल करीब 2 लाख भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे है।

 पिछले साल की अपेक्षा इस साल तीन गुना ज्यादा लोगों की उपस्थिति का अंदाजा लगाया गया है। इसका प्रमुख कारण प्रशासन द्वारा सुविधाओं और यात्रा के संचालन में सुधार हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और यात्रा संचालकों का यह प्रयास सराहनीय है।

मचैल माता मंदिर में पिछले कुछ वर्षों में एक साथ दो हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की क्षमता थी। मंदिर की पारंपरिक महत्वता के साथ ही भक्तों की श्रद्धा और संख्या मे वृद्धी हुई है। इस 43 दिवसीय यात्रा में भक्त अपनी गहरी आस्था को साबित करते हुए 9705 फीट दूर माता चंडी देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जाते हैं। बैसाखी के पावन अवसर पर हर साल मंदिर के दरवाजे खोले जाते हैं, जिससे भक्त यात्रा कर माता चंडी देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related Articles

Back to top button