ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जंगल में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग पर शिकारी ने किया फायर, कमर के नीचे गोली लगने से हुई मौत

मुरैना। जंगल में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। जंगल में किसी वन्यजीव का शिकार करने वाले शिकारी की गोली से बुजुर्ग की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मामला निरार थाना क्षेत्र का है। उदुआपुरा-टिकटौली गांव निवासी रोशनलाल कुशवाह (65) बुधवार की दोपहर सांकरा के जंगल में लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान बुजुर्ग की कमर में आकर एक गोली लगी। रोशनलाल वहीं गिर पड़ा और ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

बजुर्ग रोशनलाल के साथ भतीजा महेंद्र कुशवाह भी था। वह रोशनलाल को अस्पताल लेकर पहुंचा। ग्रामीणाें में चर्चा है कि रोशनलाल भी वन्यजीवों का शिकार करता था, ऐसे में रोशनलाल को गोली कैसे लगी? यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

निरार थाना प्रभारी पीएस यादव ने बताया कि महेंद्र कुशवाह की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि गोली किसने मारी है।

Related Articles

Back to top button