ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

अलग होने जा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी? 4 साल के रिश्ते के बाद डिवोर्स

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये कपल अलग होने जा रहा है। चार साल के रिश्ते का बाद दोनों ने डिवोर्स का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी टर्नर और जो जोनस का रिश्ता टूट चुका है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि कि जो ने सोफी के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने लाॅस एंजिल्स में डिवोर्स के वकीलों के साथ चर्चा की है।

जो और सोफी क्यों ले रहे हैं डिवोर्स?

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि पिछले काफी समय से ये कपल अपने रिश्ते में कई परेशानियों का सामना कर रहा था। इस खबर के आने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। कपल के फैंस उनके इस फैसले से काफी निराश हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा के इन लाॅस जो और सोफी को साथ देखा गया था। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करने के साथ-साथ कॉन्सर्ट में भी शामिल हो रहे हैं। लेकिन जो ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि हाल ही में दोनों ने अपना मियामी वाला घर भी बेचा है। हालांकि, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि ये कपल डिवोर्स क्यों ले रहा है।

4 साल की शादी के बाद खत्म किया रिश्ता

बता दें कि साल 2016 में जो और सोफी की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। वहीं, साल 2017 में दोनों ने सगाई की और 2019 में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद पहली बार साल 2020 में सोफी ने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं, दूसरी बार साल 2022 में वे एक और बेटी की मां बनीं। हालांकि, अपनी बेटी की तस्वीरें अभी तक कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। सोफी के करियर की बात करें तो वे एक पॉपुलर हाॅलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने द गेम ऑफ थ्रोन्स में भी काम किया है। इस शो के लिए सोफी को तीन बार अवाॅर्ड भी मिल चुका है। टाइम फ्रीक, अनदर मी, जोशी, डार्क फोनिक्स जैसी फिल्मों में भी सोफी नजर आ चुकी हैं। जो जोनस एक सिंगर और एक्टर हैं।

Related Articles

Back to top button