ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

टीचर के किरदार में इन बाॅलीवुड स्टार्स ने जीता दिल, सुपरहिट रहीं ये फिल्में

आज दुनियाभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। गुरु और शिष्य का रिश्ता हमेशा से ही काफी खास रहा है। गुरु की दी हुई शिक्षा जीवन भर काम आती है। शिक्षक अपने छात्र को जीवन जीने का नजरिया देते हैं। बॉलीवुड में हर खास मौके के लिए कोई न कोई फिल्म और गाने हैं। ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें गुरु और शिष्य की जोड़ी को खूबसूरती से दिखाया गया है। कई बॉलीवुड स्टार्स टीचर के रूप में नजर आ चुके हैं। इन्होंने इस किरदार में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। साथ ही ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई हैं। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है। आइए, देखें वो फिल्में जो टीचर्स डे के लिए परफेक्ट साबित होती हैं।

टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता यदि कोई फिल्म बहुत अच्छे से दिखा सकती है, तो वह सुपर 30 फिल्म है। साल 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म आनंद कुमार की बायोग्राफी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने टीचर की भूमिका निभाई है। फिल्म में शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

तारे जमीन पर

आठ साल के बच्चे ईशान और उसके आर्ट टीचर रामशंकर निकुंभ की कहानी दिखाती यह फिल्म बेहद इमोशनल है। फिल्म में टीचर ईशान की रीडिंग और राइटिंग स्किल को बेहतर बनाता है। ईशान और निकुंभ का रिश्ता एक टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते के तौर पर काफी इंस्पायर करता है। फिल्म में ईशान की भूमिका दर्शील सफारी और शिक्षक के रोल में आमिर खान नजर आए थे।

हिचकी

रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी से उस शिक्षिका का किरदार निभाया है, जो हकलाती है। वह अपने पैशन के दम पर बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाती हैं। यह एक मोटिवेशनल मूवी है।

इकबाल

इकबाल एक गूंगे और बहरे बच्चे की कहानी है, जो क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता है। एक रिटायर्ड कोच उसे नए तरीके से ट्रेनिंग देता है और उसे क्रिकेट में आगे बढ़ाता है। फिल्म में इकबाल की भूमिका श्रेयस तलपदे और कोच की भूमिका नसीरुद्दीन शाह ने निभाई है।

पाठशाला

शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और आयशा टाकिया स्टारर फिल्म पाठशाला में टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता दिखाया गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक टीचर का किरदार निभाया है। फिल्म में स्कूल मैनेजमेंट से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की कहानी फिल्म में दिखाई गई है।

3 इडियट्स

3 इडियट्स फिल्म में पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज की लाइफ को दिखाया गया है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। आज भी इस फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिलता है। फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रैंचो की भूमिका में आमिर खान ने हर किसी का दिल जीत लिया था।

Related Articles

Back to top button