ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

तमिलनाडु CM के बेटे ने सनातन धर्म के खिलाफ दिया बयान, बुराहनपुर में उदय निधि के खिलाफ FIR की मांग

बुरहानपुर  तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया है। उसके बाद अब मध्यप्रदेश में उनके बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बुरहानपुर की सनातन धर्म सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को कोतवाली थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

सनातन धर्म सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित ने कहा है कि स्टालिन की टिप्पणी से सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेन्नई में हुई सनातन धर्म उन्मूलन सभा में कहा है कि जिस तरह हम मलेरिया, डेंगू व कोरोना का विरोध नहीं कर सकते उसे मिटाना ही ठीक है, उसी तरह हमें सनातन को मिटा देना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी से सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई है। देश में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button