ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

Kedarnath Snowfall Alert: जानें चारधाम में मौसम का पूर्वानुमान केदारनाथ में बर्फबारी देखें VIDEO

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को मौसम इस बार कड़ी परीक्षा ले रहा है। उत्तराखंड ने मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी केदारनाथ में अच्छी बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है और इस कारण से तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 01 मई से अगले 4 दिन के लिए बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

बीते 12 दिन से हो रही बर्फबारी

खराब मौसम के कारण बीते कई दिनों से उत्तर भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड में भी बीते 12 दिन से लगातार बर्फबारी होने के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

तीर्थयात्रियों से अपील

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही बर्फबारी के बीच राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा रूट पर सतर्क रहें। रात होने से पहले अपने गंतव्य या शिविर तक पहुंचने का प्रयास करें। तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान भी साथ में गर्म कपड़े ले जाने की सलाह दी है।

4 मई तक जारी रहेगी बारिश व ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 01 से 04 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। चारधाम यात्रा के दौरान ही मौसम विभाग ने यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अप्रैल माह में रुद्रप्रयाग में सर्वाधिक 105.1 MM जबकि उत्तरकाशी में 100.1 MM बारिश दर्ज हुई है। देहरादून में 73.1 एवं टिहरी में 73.1 MM बारिश रही। हरिद्वार में सबसे कम 8.9 MM बारिश हुई

Related Articles

Back to top button