ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

वाहन चलाते समय कार्डियक अरेस्ट, पल्स नहीं फिर भी लौट आई जान

जबलपुर। उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा अंतर्गत शास्त्री नगर में एक वृद्ध को दो पहिया वाहन चलाते समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस वजह से वे वाहन से गिर गए। उनके सिर मं चोट आई। रक्तस्राव शुरू हाे गया। लिहाजा, मौके पर एकत्र लोगाें ने सहायता की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डा.मयंक वैद्य ने स्थिति संभाल ली। उन्हाेंने फौरन जांच शुरू की। जिसमें पाया कि वृद्ध की पल्स नहीं है।

वे लगभग मरणासन्न हालत में पहुंच गए हैं। लिहाजा, आनन-फानन में सीपीआर देने का निर्णय लिया। हाथों से पूरी ताकर लगाकर चेस्ट पर कंप्रेशन दिया, एक अन्य सहयोगी को मुख के द्वारा सांस देने के लिए कहा। लगातार प्रयास से कुछ ही सेकेंड में बुजुर्ग की पल्स लौट आई। यदि कुछ मिनिट सीपीआर नहीं दिया जाता, तो बुजुर्ग की जान बच पाना मुश्किल थी। इसके बाद बुजुर्ग के परिवार से संपर्क किया गया। जब स्वजन आ गए तो उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के न्यूरो वार्ड में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button