ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक महिला की मौत, माचिस की आड़ में पटाखे कराते थे पैक

शामली। अवैध रूप से घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हुई है, जबकि चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चार महिलाओं सहित पांच झुलसे

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में स्थित एक मकान में पिछले कई महीनों से अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिसमें चार महिलाएं समेत पांच लोग झुलस गए। मामूली रूप से झुलसे चार लोग भाग गए, जबकि एक महिला 75 वर्षीय करतारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस कर रही है छानबीन

पुलिस का कहना है कि एक महिला की मौत हो गई है, जबकि अन्य के झुलसने की जानकारी है। उनके बारे में पता किया जा रहा है। अवैध रूप से पटाखे बनाने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों का कहना है कि दिनरात पटाखों का काम किया जा रहा था। यहां से बाहर भी सप्लाई हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button