ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भाजपा को एक और बड़ा झटका, भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में हुए शामिल, बोले- बीजेपी में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहा

इंदौर : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। इंदौर में बीजेपी के दो बार के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भंवर सिंह शेखावत ने भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का साथ छोड़ते हुए भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि भोपाल में कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहा, अज्ञात भय पार्टी को अंदर से खा रहा है। वहां बोलने की आजादी तक नहीं है।

बता दें कि जैसे ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कि तभी से ही टिकट की दावेदारी कर रहे भंवर सिंह शेखावत में बगावत के सुर देखने को मिल रहे थे। उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी। भंवर सिंह शेखावत, वीरेंद्र रघुवंशी (विधायक कोलारस), अंशु रघुवंशी समेत कई लोगों ने आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण भी कर ली। उनके कांग्रेस के टिकट पर बदनावर से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button