ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

खौफनाक: खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से धड़ाम सड़क पर गिरी मासूम बच्‍ची, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जाको राखें साईंया, मार सके न कोय….’ यह कहावत उस समय सच साबित हुई जब घर में खेलते-खेलते एक मासूम बच्ची बालकनी से नीचे गिर गई और परमात्मा की कृपा से इस बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई।

दरअसल, राजस्थान के सांचोर से एक खौफनाक वीडियो सामने है जिसमें खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से एक बच्‍ची सड़क पर गिर गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। बच्ची के गिरते ही वहां मौजूद एक महिला बच्ची को उठा लेती है। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। मामला जालोर जिले के सांचौर के सब्जी मंडी के पास का है।

PunjabKesari

सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में एक डेढ़ साल की मासूम दूसरी मंजिल से बाल्टी के साथ नीचे गिरती हुई नजर आ रही है। कुछ सेकेंड के बाद ही एक महिला आती है और बच्ची को उठाती है। इसके बाद परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मासूम की मेडिकल जांच की।

PunjabKesari

डेढ़ साल की लावया पुत्री अशोक खत्री दूसरे मंजिल पर अपने घर पर खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह बालकनी से सड़क पर गिर गई।  डॉक्टर का कहना है कि बच्ची को परिजन लेकर लाए तब सही सलामत थी। उन्होंने बताया कि बच्ची को किसी भी तरह की परेशानी नहीं थी। फिर भी सिटी स्कैन और एक्स-रे करवाया है ताकि किसी तरह की शंका न रहे। हालांकि रिपोर्ट ठीक आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर घर चले गए।

Related Articles

Back to top button