ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

हाजिरी भरने के लिए सफाई कर्मी से घूस लेते सुपरवाइजर कैमरे में कैद

जबलपुर। अधारताल अंतरगत निर्मलचंद वार्ड क्रंमाक 60 के सफाई सुपरवाइजर को घूस लेना महंगा पड़ गया। सफाई कर्मचारी की फर्जी हाजिरी भरने के एवज में सुपरवाइजर द्वारा रिश्वत लेते किसी ने कैद कर लिया और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। वार्ड सुपरवाइजर की ये करतूत जब नगर निगम पहुंची तो स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य अधिकारी ने सुपरवाइजर को हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि सुपरवाइजर सफाई कर्मचारी से पैसे ले रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निर्मलचंद जैन वार्ड में पदस्थ सफाई सुपरवाइजर राजदत्त कोबरा वार्ड में तैनात एक संविदा सफाई कर्मचारी की फर्जी हाजिरी लगाने के एवज में रिश्वत ले रहा था। संविदा कर्मचारी ड्यूटी पर नही आ रहा था। संविदा सफाई कर्मी से कितने रुपये लिए गए इसकी जांच की जा रही है।

32 में 10 सफाई कर्मचारी ही करते है सफाई

निर्मलचंद वार्ड में वैसे तो 32 संविदा सफाई कर्मचारी और ठेके के चार कर्मचारी सफाई कार्य के लिए लगाए गए हैं। लेकिन इनमें से बमुश्किल 10 से 12 संविदा कर्मचारी और ठेके के चार कर्मचारी ही पहुंचते हैं। संविदा कर्मचारी ड्यूटी पर न आने वालों से पैसे लेकर फर्जी हाजिरी लगा रहा है। वहीं वार्ड पार्षद रीना यादव ने भी बताया कि जितने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है उतने कभी नहीं आते।

सफाई सुपरवाइजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। सुपरवाइजर को तत्काल हटा दिया गया है साथ ही शो काज नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

Related Articles

Back to top button