ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

मैं भी ऑफर के लालच में आ गया, 15 लाख के लिए खाता खुलवा लिए, लालू यादव का मोदी सरकार पर वार

मुंबई। मुंबई में इंडिया गठबंधन के 28 विपक्षी पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा लगा है। ग्रैंड हयात होटल में बैठक के बाद संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव के भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब मिलकर आगे सीट शेयरिंग शुरू करेंगे। लालू यादव ने कहा, ‘हम अपना नुकसान करके भी इंडिया को जिताएंगे। देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।’

आरजेडी प्रमुख यादव ने कहा कि आपको याद होका कि कैसे एनडीए झूठ बोलकर सत्ता में आए। उन्होंने मेरा नाम लिया और कई नेताओं के नाम लिए कि हमारा पैसा स्विस बैंक में है। लालू यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह सत्ता में आएंगे, तो स्विस बैंकों से पैसा वापल लाएंगे और लोगों के खातों में जमा करेंगे। मैं भी इस ऑफर के लालच में आ गया था।’

हम पति-पत्नी ने खाता खुलवाया

लालू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के जनधन खाते खुलवाए थे। हम पति-पत्नी ने भी अपना अकाउंट खुलावाय, लेकिन पैसा नहीं आया। मिला क्या ये आप लोगों को मालूम होगा। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 को लेकर जय-जयकार हो रही है। मिशन की सफलता पर हम सभी को गर्व है। मगर वैज्ञानिकों से अपील है कि मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें। विपक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसे जांच एजेंसियों का सामना न करना पड़ा हो।’

Related Articles

Back to top button