ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, फिल्म ‘जवान’ की कामयाबी के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान जम्मू में माता वैषणो देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अगले महीने आने वाली अपनी नई फिल्म जवान के कामयाबी के लिए प्रार्थना की। इसके पहले वे फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख मंगलवार देर रात यहां पहुंचे थे

शाहरुख खान की नई फिल्म अगले महीने रिलीज होना है, लेकिन इसके पहले फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त गुरुवार को सामने आएगा। आज फिल्म जवान का प्री रिलीज इवेंट भी चेन्नई में हो रहा है।

हाई सिक्युरिटी में पहुंचे मंदिर

शाहरुख खान हाई सिक्युरिटी में मंगलवार रात माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख अपने पर्सनल बाडीगार्ड और पुलिस के साथ जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। लेकिन फिर भी लोग उन्हें पहचान गए और वीडियो बनाने लगे थे। माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को यह लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे यहां आए हैं।

दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके कहा कि जवाब का जश्न मनाने मैं 31 अगस्त की रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पहुंच रहा हूं।

Related Articles

Back to top button