ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

59 तरह की जांच सुविधाएं मिलेंगी निःशुल्क, 5 मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट

सोनभद्र: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के सभी जिलों में हेल्थ एटीएम लगाने की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में सोनभद्र में भी हेल्थ एटीएम लगाने और उसके संचालन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।पहले चरण में सोनभद्र के सीएचसी चोपन और पीएचसी केकराही पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। लोग इन मशीनों के जरिये खुद अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकेंगे। अत्याधुनिक मशीनों के जरिये लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा और वजन सहित कुल 59 तरह की स्वास्थ्य जांच खुद कर सकेंगे।औरैया में जांच के लिए हेल्थ एटीएम लगाई जाएंगी।स्टाफ का बोझ होगा कम5 मिनट में अपनी जांच रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकेंगे। योगी सरकार के इस फैसले से न ही मरीजों की अतिरिक्त लाइन लगने की समस्या होगी और न ही स्टाफ पर कोई बोझ पड़ेगा। योजना का फायदा सबसे ज्यादा गांव और कस्बों में रहने वाले को मिलेगा। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सीएम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही पर हेल्थ एटीएम लगावाया जाएगा।एटीएम से होगी शरीर की स्क्रीनिंगइस हेल्थ एटीएम में 59 तरह के जांच की सुविधाएं मिलेंगी। एटीएम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी होगी। निकट भविष्य में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में भी हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button