ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बंधक बनाने के बाद कपड़े उतारे और जूतों व बेल्ट से पीटा

जबलपुर। मदन महल पुलिस ने बर्फानी सिक्युरिटी सर्विसेज के संचालक रीतेश टंडन के विरुद्ध बंधक बनाकर मारपीट करने, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध कायम किया है। रीतेश टंडन ने अपने ही कर्मचारी को अपने नेपियर टाउन के आफिस में साढ़े सात घंटे तक बंधक बनाया और वहां उसे निर्वस्त्र कर मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपित ने कर्मचारी के माता-पिता को भी फोन पर अपशब्द कहे।

14 माह से काम कर रहा था

मदन महल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सीओडी कालोनी गोकलपुर निवासी सुशांत नाहर बर्फानी सिक्युरिटी सर्विसेज में 14 माह से काम कर रहा था। वह वहां नगर निगम से सम्बंधित काम देखता था। सिक्युरिटी सर्विसेज के संचालक रीतेश टंडन का नगर निगम में कुछ रकम रुकी हुई थी, जो मिल नहीं पा रही थी। इससे रीतेश टंडन नाराज था। 24 नवम्बर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे रीतेश ने सुशांत को नेपियर टाउन के अपने आफिस बुलाया। जहां उसे जातिसूचक अपशब्द कहे।

बैडरूम में निर्वस्त्र कर पीटा

रीतेश ने इसके बाद सुशांत को खींचा और आफिस में बने अपने बैडरूम में ले गया। जहां रीतेश ने सुशांत से बुरी तरह से मारपीट की। उसे चांटे मारे। जूते मारे। रात लगभग आठ बजे तक रीतेश ने सुशांत को वहीं बंधक बनाकर रखा। सुशांत बार-बार माफी मांगते हुए घर जाने की बात कहता रहा, लेकिन रीतेश नहीं माना। इतना ही नहीं रीतेश ने सुशांत के माता-पिता को भी फोन लगाकर अपशब्द कहे।

घटना के बाद सुशांत ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बर्फानी सिक्युरिटी सर्विसेज के संचालक रीतेश टंडन पर बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकाने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

-प्रवीण सिंह, थाना प्रभारी, मदन महल

Related Articles

Back to top button