ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गहराया रेलवे अस्पताल विवाद, अब आइडी ब्लाक करने पर बखेड़ा

बिलासपुर। रेलवे केंद्रीय अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक के बीच विवाद गहराने लगा है। प्रबंधन ने रेलवे चिकित्सक डा. राजीव यादव का एचएमआइएस आइडी (22729804800 ) ब्लाक कर दिया है। इसे लेकर सोमवार को बखेड़ा खड़ा हो गया। वजह जानने डा. यादव पीसीएमडी रविंद्र शर्मा के पास पहुंच गए। यहां उनके बीच बहस हुई। इसके साथ ही दोनों अधिकारी एक-दूसरे का वीडियो बनाते नजर आए।

यह विवाद पिछले कुछ महीनों से जारी है। कुछ दिन पहले रेलवे चिकित्सक डा. यादव ने एक हानिकारक दवा को लेकर अस्पताल प्रबंधन को सतर्क किया और उसकी खरीदी न करने के लिए कहा। लेकिन चिकित्सक की यह कार्यशैली अस्पताल के अधिकारियों को गंवारा नहीं था। वह दबाव बनाने लगे। इस पर चिकित्सक ने विरोध किया। एमडी के साथ विवाद भी हुआ।

यही वजह है कि जिस आइडी से वह इलाज करते हैं, उन्हें ब्लाक कर दिया गया। इसके कारण वह इलाज नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की इस व्यवहार से वह बेहद नाराज हुए और सोमवार को पीसीएमडी के पास पहुंचे। उनके चेंबर में पहुंचने के बाद डा. यादव ने केवल यही सवाल किया कि उनकी आइडी ब्लाक करने की वजह क्या है। उन्हें जवाब देने या सही कारण बताने की जगह पीसीएमडी खुद उनका वीडियो बनाने लगे।

उनको ऐसा करता देख डा. यादव भी वीडिया बनाने लगे। इस बीच दोनों के बीच खूब बहस भी हुई, जो वीडियो में कैद भी हो गया है। रेलवे के स्वास्थ्य विभाग इतना सब कुछ हो रहा है, उसके बाद भी जिम्मेदार अफसर इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न इस मुद्दे को कुछ बोलने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button