ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
महाराष्ट्र

गांव के गोदाम में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना की जानकारी एक नागरिक अधिकारी ने दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ये आग भिवंडी शहर के बाहरी इलाके में सोनाले गांव में स्थित एक गोदाम में लगी थी। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 2.40 बजे के करीब इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। घटना को लेकर अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोदाम में क्या रखा था और कितना नुकसान हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button