ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

भोपाल की आदित्‍या, उज्‍जैन की श्रेया और इंदौर की जीवल ने अगले दौर में

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में मप्र बैडमिंटन लीग की दूसरी चयन स्पर्धा में अंडर 13 बालिका वर्ग में उज्जैन की श्रेया अग्रवाल ने शानदा जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में भोपाल की प्रेक्षा भाटिया, अनविता माहेश्वरी सोमानी, कार्तिका पाठक और अर्ना सिंह, ग्वालियर की रोशनी ठाकुर, इंदौर की मिशीता मजुमदार ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई। बालक वर्ग में भोपाल के स्वर्णिम विकास पांडे और अमित किशोर, नर्मदापुरम के अयांश सिंह, इंदौर के पार्थ शर्मा, उज्जैन के एकांश गुप्ता ने अपने अपने मुकाबले जीते।

अंडर 15 बालिका वर्ग में धार की मुस्कान जाट, भोपाल की आदित्या शर्मा, मन्नत सबलोक, देवास की प्रियांशी थपलियाल, इंदौर की जीवल बतरा और धारा सातालकर, उज्जैन की नियति चंदानी ने तथा बालक वर्ग में नीमच के अंगद मुछाल, ग्वालियर के सम्यक जैन और अभिनव शर्मा, इंदौर के प्रफुल्ल पाठक युधिश विरोधिया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर11बालक वर्ग में इंदौर के अवनिश नेकिए, कैवल्य अग्रवाल सिंगरौली के प्रयान धिराना, धार के हर्षवर्धन सिंह, उज्जैन के जयादित्य मित्तल , इंदौर के इशान अली, भोपाल के मोहम्मद अरहआन तथा बालिका वर्ग में भोपाल की आध्या तिवारी, स्वरा वैद्य, मान्यता राइकवार, अदिति परमार, भूमि कौशिक, इंदौर की ऐशानी गोयल, देवास की अन्वेशिका दुबे जीते। पुरुष वर्ग में भोपाल के हर्षित रघुवंशी और श्रेष्ठ परमार एवं आशीष प्रधान और तनवीर सिंह, धार के अवधेश जाट और ग्वालियर के विनय शर्मा, इंदौर के वत्सल सोमण और जबलपुर के भुवन चंद्र कोतिकाला पुरुष युगल के पहले दौर में जीते, भोपाल की आरोही शर्मा, डां ग्रेसी सिंह और धार की शिवानी चौधरी महिला एकल के दूसरे दौर में आई, भोपाल के ईशान पंत, धीरेंद्र कुशवाहा,तेजस वार्ष्णेय, आर्यन शर्मा, इंदौर के वरदान अग्रवाल, खरगोन के सार्थक कश्यप, ग्वालियर के अभिनव शर्मा, धार के पार्थ भट्ट, मंदसौर के प्रणव चौधरी अंडर 17 बालक के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button