ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बाइक को रौंदने के बाद मकान में घुसी बारातियों से भरी बस, दो की मौत, दस घायल

 विदिशा ।  राष्‍ट्रीय राजमार्ग 146 सागर-भोपाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर एक बाइक को रौंदने के बाद सड़क किनारे स्‍थित मकानों में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस में सवार दस लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा ग्‍यारसपुर थाना क्षेत्र में स्‍थित चकपाटनी के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्‍पताल भिजवाया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बस में लगभग 40 से 45 लोग सवार थे। बारात बीना से नर्मदापुरम वापस लौट रही थी।

Related Articles

Back to top button