ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन का प्राइवेट प्लेन क्रैश, प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत

रूस के मॉस्को के उत्तर में निजी जेट क्रैश होने से दस लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी न्यूज़ के मुताबिक, इनमें वैगनर नेता येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। ये विमान राजधानी मास्को से सेंट पिटर्सबर्ग जा रहा था। रूस में एक असफल विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कुछ ही दिनों पहले पब्लिक में दिखे थे। इस विमान में तीन क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।

जानिए कौन हैं येवगेनी प्रिगोझिन?

यूक्रेन युद्ध के दौरान वैगनर ग्रुप को पुतिन की पर्सनल आर्मी कहा जाता था। लेकिन जून के आखिरी हफ्ते में येवगेनी प्रिगोझिन ने रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान कर दिया और बड़ी संख्या में वैगनर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना ने भी भारी मोर्चाबंदी कर ली। इसी बीच बेलारुस के राष्ट्रपति ने बीच-बचाव किया और प्रिगोझिन ने अपना मार्च रोक दिया। उसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि पुतिन अपने दुश्मन को ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहने देंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस प्लेन के रूसी एयर डिफेंस ने निशाना बनाया।

Related Articles

Back to top button