ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

गन कल्चर को प्रमोट करने का आरोप; सोशल मीडिया पर साथियों के भी फोटो ले

कपूरथला: पंजाब में गन कल्चर के खिलाफ सरकार के सख्त आदेशों के चलते कपूरथला सिटी थाना पुलिस ने एक युवक पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक आईडी पर पिस्टल पकड़ फोटो पोस्ट की है। हालांकि उक्त ID पर उसके कई साथी दोस्तों की गन सहित फोटो पोस्ट हुई है। जिसके बारे में सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी पहचान के प्रयास कर रहे है।कपूरथला सिटी थाना में दर्ज FIR 266 के अनुसार जांच अधिकारी ईशरू प्रसाद को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि संत नगर वासी राजकुमार ने अपनी एक आईडी बिल्ला पतंदर ( Billa Patander ) के नाम पर बनाकर उस पर अपनी पिस्टल सहित अपनी फोटो पोस्ट की हुई है।फेसबुक आईडी की जांच के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट की हुई है और साथ ही उसने अपने कई अन्य साथी दोस्तों की फोटो भी पिस्टल पकड़े हुए पोस्ट की हुई है।पंजाब सरकार के गन कल्चर के खिलाफ सख्त निर्देशों के चलते सिटी थाना पुलिस ने उक्त फेसबुक आईडी पर पोस्ट की गई फोटो के आधार पर आरोपी राजकुमार पर धारा 188 के तहत FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उक्त आईडी पर पोस्ट की गई अन्य गन सहित फोटो की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button