ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

जमीन के लालच में सफैद हो रहा खून! दो पोतों ने दादा की गला दबाकर की हत्या

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की उसके दो पोतों ने गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम असवा मोहम्मदपुर निवासी छोटेलाल (75) अपने तीन पोते के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे छोटेलाल नित्य क्रिया के लिए खेत को गए कि वृद्ध के पोते अखिलेश और बालमुकुंद वहां पर पहुंच गए, आरोप है कि दोनों ने छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी है। कुछ देर बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों ने वृद्ध के खेत में पड़े होने की जानकारी उनके परिवार को दी। परिवार के लोग खेत मे पहुंचे तो वृद्ध मृत मिला।

इस पर तीसरे पोते मगन बिहारी ने थाने में तहरीर दी है। गांव और परिवार के लोगों के मुताबिक जमीन के लालच में दोनों पोतों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। मृतक छोटेलाल के बेटे की मौत हो चुकी है।

जिससे जमीन अभी वृद्ध के नाम ही थी। जबकि तीन पोते रहते हैं। छोटेलाल अपने पोते मगन बिहार को जमीन अधिक देना चाहते थे, इसका दो अन्य पोते विरोध करते थे। इसके लिए गुरुवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी बराबर जमीन न मिलने से नाराज पोते पिंटू और बाल मुकुंद ने गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button