ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

बिलासपुर के रवि ने हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

बिलासपुर। रायबरेली के माडर्न कोच फ़ैक्टरी में आयोजित 88वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिलासपुर रेल मंडल के खिलाड़ी रवि ने हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

बिलासपुर मंडल के कमर्शियल विभाग में टीसीसीसी के पद पर कार्यरत रवि ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर बिलासपुर एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रौशन किया है । हैमर थ्रो प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से पछाड़ते हुये रवि ने हैमर को सबसे अधिक दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

रायबरेली के माडर्न कोच फ़ैक्टरी मे चल रही अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन ही रवि का यह प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बाकी अन्य खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक है। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है । इसी का परिणाम है कि इन खिलाड़ियों ने देश व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है।

इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडी रवि को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है तथा भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button