ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सिकुड़ते जनसमर्थन से ‘घबराई’ BJP, मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए करा रही ऐसी घटनाएं- अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार जूता फेंके जाने की घटना को भाजपा की साजिश करार दिया। यादव ने इस घटना के लिये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि अपने सिकुड़ते जनसमर्थन से ‘घबराई’ भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिये ऐसी घटनाएं करा रही है। प्रदेश की राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सपा के एक दिवसीय महासम्मेलन के दौरान अधिवक्‍ता के वेश में आये आकाश सैनी नाम के व्यक्ति ने मौर्य को निशाना बनाकर जूता फेंका लेकिन वह मौर्य तक पहुंचने से पहले ही बीच में गिर गया।

इसके तुरंत बाद मौर्य के समर्थक सैनी पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लखनऊ अनिंद्य विक्रम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आरोपी आकाश सैनी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है और उससे पूछताछ के बाद आगे की जानकारी पता चलेगी।” इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसी घटनाओं के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने रविवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंके जाने की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा, ”इस तरह के जितने भी मामले हो रहे हैं उनमें भाजपा शामिल है। अभी आपने मऊ के घोसी में हुआ मामला देखा था, जिसमें स्याही लगा दी गई थी। उसमें भी भाजपा के लोग शामिल मिले। ये जानबूझकर हम सबका ध्यान हटाना चाहते हैं।”

यादव ने कहा कि हर समाज के लोग जागरूक हो गए हैं। वे संविधान और लोकतंत्र में खुद को मिले हक और सम्मान के लिए खड़े हो चुके हैं। इन मुद्दों पर बहस ना हो इसके लिए भाजपा जानबूझकर इस तरह की घटनाएं करा रही है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए। अन्य पिछड़े वर्गों के प्रमुख नेताओं में शामिल किये जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। वह महाकाव्य रामचरितमानस और हिंदू मंदिरों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में हैं। सूत्रों ने बताया कि जूता फेंकने वाला युवक आकाश सैनी उनके बयानों से नाराज था।

Related Articles

Back to top button