ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

गुना में बिजली कंपनी के गुना व मधुसूदनगढ़ के एई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

गुना। जिला उपभोक्ता आयोग ने बिजली कंपनी के गुना व मधुसूदनगढ़ के सहायक यंत्री (एई) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी, जिसमें आयोग ने पुलिस को दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर आयोग के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं।

आवेदक की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट डा. पुष्पराग ने बताया कि बिजली उपभोक्ता प्रताप कोरी निवासी मातापुरा कैंट गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाला दलित मजदूर है। वर्ष 2016 में अचानक बिल ज्यादा आने की शिकायत उपभोक्ता ने आयोग में की थी।

इस पर आयोग ने 2017 में बढ़े हुए बिल निरस्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन बिजली कंपनी ने छह साल में भी आदेश का पालन नहीं किया। इसी तरह बालकृष्ण और चंपालाल मधुसूदनगढ़ के कृषक हैं, जो तीन हार्सपावर के मोटर पंप उपयोग करते थे, लेकिन बिजली कंपनी तीन की जगह पांच हार्सपावर का बिल देती रही।

इस पर आयोग ने 2017 में वर्ष 2014 से 2016 तक के तीन साल के बिल निरस्त कर दिए थे, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकरियों ने छह साल तक इसका पालन नहीं किया। उक्त प्रकरणों की सुनवाई के बाद उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेश चौबे ने गुना व मधुसूदनगढ़ एई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button