ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के साथ बिजनेस क्लास में भरी उड़ान शेयर किया एक्सपीरियंस वीडियो

नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। रिंकू सिंह को जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में आयरलैंड गई टीम में चुना गया है। आईपीएल में रिंकू सिंह लगातार पांच छक्के लगाकर छा गए थे। इसलिए क्रिकेट फैंस उनके प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं। इस बीच भारत बनाम आयरलैंड मैच से पहले रिंकू ने अपने ऊपर चल रहे तनाव का खुलासा किया है।

रिंकू सिंह करेंगे आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू?

25 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारतीय टीम की ब्लू जर्सी पहनकर अपना सपना सच कर लिया है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह पहले टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे। इंटरनेशनल मुकाबले खेलने से पहले खिलाड़ियों को टेंशन हो जाती है, लेकिन रिंकू सिंह की परेशानी अलग है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

जितेश शर्मा ने लिया रिंकू सिंह का इंटरव्यू

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा रिंकू सिंह से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। रिंकू ने कहा, ‘अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है। क्रिकेट से ज्यादा तनावपूर्ण इंटरव्यू होते हैं।’ खास बात यह है कि जब वह होटल के कमरे में गए तो टीम इंडिया की जर्सी देखकर भावुक हो गए।

रिंकू सिंह की जर्सी नंबर 35

रिंकू सिंह की जर्सी पर 35 नंबर और नाम लिखा हुआ है। नीली जर्सी देखने के बाद ऐसा लगा मानो सपना सच हो गया हो। रिंकू को टीम में चयन के बारे में नोएडा में अभ्यास के दौरान पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को फोन किया और यह खुशखबरी सुनाई।

Related Articles

Back to top button