ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में सोमवार से साफ होने लगेगा मौसम बढ़ेगा तापमान पड़ सकती हैं छिटपुट बौछारें

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के अनेक हिस्सों में शनिवार व रविवार को बौछारों के बाद मानसून की सक्रियता कम होने लगी है। प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है। इसके हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ होने लगेगा। इस वजह से धूप भी निकलेगी और दिन का तापमान बढ़ने लगेगा।

कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना

हालांकि वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण ग्वालियर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। उधर रविवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 25, बैतूल में 13, जबलपुर में 11.4, रीवा में 11, पचमढ़ी में सात, मंडला एवं धार में दो, उज्जैन में एक, मलाजखंड में 0.8, इंदौर में 0.7, छिंदवाड़ा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल, खजुराहो एवं नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई।

कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में कायम

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा से मप्र में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर रायपुर, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।

कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है। हालांकि कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है।

मानसून की गतिविधियों में आएगी कमी

इस वजह से अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। बादल छंटने से धूप निकलेगी। उधर, वातावरण में नमी रहने के कारण सोमवार को भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button