ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही ओएमजी 2 का कमाल इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने हिसाब से अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कहानी गंभीर मुद्दे पर होने के कारण लोगों को ‘ओएमजी 2’ काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के साथ ही सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी ‘ओएमजी 2’, 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अक्षय की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

100 करोड़ के करीब पहुंचीं OMG 2

ओपनिंग वीकेंड पर ‘ओएमजी 2’ ने अच्छी कमाई की। 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को काफी फायदा मिला है। फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 75 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। एडल्ट एजुकेशन पर आधारित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 85.05 करोड़ कमाए थे। अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 5.6 करोड़ का बिजनेस किया है।

सोशल मैसेज पर आधारित है फिल्म

अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.65 करोड़ हो चुका है। वर्ल्डवाइड फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी शिवभक्त कांति शरण मुदगल के किरदार में हैं। अपने बेटे के साथ शॉकिंग घटना होने के बाद कांति एडल्ट एजुकेशन को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का संकल्प ले लेता है। एक लंबी लड़ाई के बाद वह कामयाब हो जाता है। ‘ओएमजी 2’ सोशल मैसेज पर आधारित फिल्म है।

Related Articles

Back to top button