ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कटनी में 55 साल के SAF जवान की मौत, स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होने के लिए आया था।

कटनी: 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है. मध्य प्रदेश के कटनी जिला में परेड में शामिल एक 55 वर्षीय एसएएफ जवान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परेड के बाद उनके सीने में दर्द शुरू हुआ. जिसके बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल का दौरा पड़ने से हुए मौत मृतक जवान मनोज यादव 15 अगस्त की परेड में शामिल हुए थे. परेड समाप्त होने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. अचानक मनोज यादव के सीने में दर्द होने लगा और वे गिर पड़े. मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सीपीआर दिया. लेकिन इसके बाद भी एसएएफ जवान के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी. जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विभागीय प्रावधान के अनुसार मिलेगी राहत राशि' 'पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि "एसएएफ जवान की परेड करने के बाद परेशानी हुई. जिसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हो गई." उन्होंने बताया कि विभागीय प्रावधान के अनुसार राहत राशि सहित अन्य सहायता और अनुकंपा नियुक्ति आदि दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button