ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीवा लोकायुक्त ने पचास हजार की रिश्वत लेते आइटीआइ के प्रभारी प्राचार्य को पकड़ा

रीवा। शासकीय कालेज में सामान खरीदी के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे प्रभारी प्राचार्य आइटीआइ करण सिंह राजपूत को लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद प्रभारी प्राचार्य को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

कार्यालय से किया गया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि गत दिनों शिकायतकर्ता बालेंद्र शुक्ला ने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कालेज में की गई खरीदी का बिल पास करने के एवज में प्रभारी प्राचार्य रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच कराने पर शिकायत प्रमाणिक पाई गई जिसे लेकर शुक्रवार को निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्य टीम का गठन किया गया देर शाम प्रभारी प्राचार्य करण सिंह राजपूत को उनके कार्यालय में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

मांगा जा रहा था 15 प्रतिशत कमीशन

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार आइटीआई प्रचार केएस राजपूत द्वारा आइटीआइ में सामग्री खरीदी का कार्य करने वाले प्रभारी बालेंद्र शुक्ला से रिश्वत की मांग की थी। बताया गया की आइटीआइ को प्रशिक्षण के लिए कच्चा माल खरीदने का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए आइटीआइ में खरीदी विभाग और उसके लिए प्रभारी नियुक्त हैं। शिकायतकर्ता बालेंद्र शुक्ला भी खरीदी प्रभारी हैं। बताया जा रहा है कि सहायक ग्रेड 3 खरीदी प्रभारी बालेंद्र शुक्ला से प्राचार्य द्वारा बिल पास कराने के नाम पर 15 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था।

Related Articles

Back to top button