ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दमोह में पांच हजार की रिश्वत लेते जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबू गिरफ्तार

दमोह। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को सागर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार दोपहर 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हटा ब्लॉक के लोहारी मिडिल स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले लक्ष्मी कोरी ने बताया की नवंबर में रिटायर्ड होने के बाद अपनी पेंशन के लिए आवेदन किया था। जिला शिक्षा कार्यालय के बाबू अभिषेक जैन ने पेंशन प्रकरण बनाने के बदले रिटायर्ड शिक्षक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।

परेशान रिटायर शिक्षक ने लोकायुक्त में 28 जुलाई को शिकायत की थी

परेशान रिटायर शिक्षक ने लोकायुक्त में 28 जुलाई को शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने परीक्षण किया और शुक्रवार को लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ लिया। रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी कोरी ने बताया कि जनवरी से लेकर अभिषेक जैन परेशान कर रहा है। पहले 15-20000 रिश्वत मांगी थी मैं आर्थिक रूप से कमजोर हूं और आर्थिक झेल रहा हूं कई बार निवेदन भी किया, लेकिन अभिषेक जैन नहीं माना।

आरोपित लिपिक ने मुझे बुलाया और अपनी कार में बैठाया, मेरे दस्तावेज देखे और पैसे ले लिए

आखिरकार 5000 रिश्वत देने की बात तय हुई और पिछले महीने मैंने सागर लोकायुक्त में जाकर इसकी शिकायत कर दी शुक्रवार दोपहर कार्यालय के पास आरोपित लिपिक ने मुझे बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया। मेरे दस्तावेज देखे और पैसे ले लिए। इसके बाद मुझे छोड़ दिया। टीम पहले से मौजूद थी जिसने आरोपी लिपिक को दबोच लिया है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि आरोपित ने मुझे बहुत परेशान कर दिया था। आज यदि कार्रवाई नहीं होती तो मैं मर जाता।

जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक को हटा दिया था, लेकिन…

लोकायुक्त टीआइ अभिषेक वर्मा ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक की शिकायत पर आरोपित लिपिक अभिषेक जैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक को उसे इस पद से हटा दिया था, लेकिन वह कार्यालय के बाहर से ही यह पेंशन संबंधी कार्य कर रहा था जो रिश्वत लेते पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button