ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

पति-पत्नी ने युवक को थप्पड़ मार रेलवे ट्रैक पर गिराया, तभी आ गई ट्रेन… देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय लड़के की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्टेशन पर खड़ी महिला को पीछे से आ रहे शख्स का धक्का लग गया। मामूली सी बात जल्द ही लड़ाई में तबदील हो गई। पिटाई के दौरान युवक रेलवे ट्रैक पर गिर गया और सामने से आ रही लोकल ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक जब तक उठता तब तक ट्रेन उसे काटकर निकल गई। यह घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जानें पूरा मामला 
सीसीटीवी में कैद हुई घटना के मुताबिक, सफेद शर्ट पहने दिनेश प्लेटफॉर्म पर एक महिला शीतल माने के साथ टकरा जाता है। इस पर महिला इतना गुस्से में आ जाती है कि वह अपने छाते से दिनेश की पिटाई शुरू कर देती है। यह देखकर महिला का पति अविनाश माने वहां पहुंचता है और दिनेश को जोर का थप्पड़ मारता है, संतुलन बिगड़ने से वह रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है। उसी दौरान सामने आ रही लोकल ट्रेन की चपेट में आ जाता है। इस दौरान दिनेश ने उठने की कोशिश भी की लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कपल को किया अरेस्ट 
26 वर्षीय दिनेश राठौड़ मुंबई के घनसोली गांव के रहने वाले थे। वह एक ‘बेस्ट’ में कैरियर के तौर पर काम कर रहा था। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में कपल अविनाश माने और शीतल माने को अरेस्ट कर लिया है। दादर रेलवे पुलिस ने दोनों के खिलाफ लापरवाही का मामला भी दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button