ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

झोलाछाप डाक्टर ने महिला का पेट फाड़कर कर दिया आपरेशन आंत आई बाहर हो गई मौत

मऊगंज। मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत उकसा कोठार में गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि तीन दिन से झोलाछाप डाक्टर वृद्धा की दवा कर रहा था। वह अंतिम बार गत 16 अगस्त की शाम घर आया। उसने बहू को कमरे के बाहर कर दिया। फिर अंदर जाकर सास का ऑपरेशन करने लगा। इसी बीच गर्भाशय के रास्ते आंत बाहर आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। डर कर झोलाछाप चिकित्सक भाग गया।

बहू ने स्वजनों को दी जानकारी

वारदात के बाद बहू ने स्वजनों को जानकारी दी। तुरंत घर वाले आये। इसके बाद हनुमना पुलिस को खबर दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए एफएसएल को अवगत कराया। सीन आफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डा. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण में घटनास्थल पूरा संदिग्ध मिला है।

क्या था मामला

हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि मृतका दुआसिया साकेत पत्नी परमेश्वरदीन 65 वर्ष निवासी उकसा कोठार की रहने वाली है। संदिग्ध मौत के बाद एफएसएल टीम के प्रभारी डा. आरपी शुक्ला, एसडीओपी मऊगंज इंद्राज सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने शव परीक्षण किया। इसके बाद घटनास्थल की फोटोग्राफी भी कराई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज शव भेज दिया। यहां पर पीएम उपरांत शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

तीन दिन से चल रहा था इलाज

ग्रामीणों ने बताया है कि वृद्ध महिला का झोलाछाप डाक्टर दवाई कर रहा था। घर में सास और बहू ही रहती थी। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट में मृतका के शरीर से निकली देह और आंत दिखी है। जल्दबाजी में चिकित्सक कैंची और ब्लेड छोड़कर भाग गया है। चादर खून से लथपथ मिली है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button