ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी फेरबदल अजय राय बने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आगामी विधानसभा चुनावों की मद्देनजर गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ बीजेपी ने समय से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने संगठन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये। कांग्रेस पार्टी ने अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात के प्रभारी महासचिव बनाया गया है।

मध्य प्रदेश पर फोकस (MP Election 2023)

रणदीप सुरजेवाला पहले से ही मध्य प्रदेश के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। अब उन्हें वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल की जगह, प्रभारी महासचिव भी बनाया गया है। इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सुरजेवाला को जिम्मेदारी देना काफी अहम माना जा रहा है। वैसे, माना जा रहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को भी ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।

यूपी का बदला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन के स्तर पर बदलाव किया है। यहां पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें बृललाल खाबरी की जगह नियुक्त किया गया है। ऐसे में अजय राय की नियुक्ति भी काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इन्होंने पहले 2014 और फिर 2019 में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

यूपी में कांग्रेस की स्थिति

पिछले कुछ सालों से यूपी चुनावों में कांग्रेस की हालत बेहद खराब रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीत मिल पाई थी। यहां से सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। वहीं कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सुरक्षित सीट अमेठी से भी हार गई थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थीं। ऐसे में अजय राय के सामने करीब साल भर में पार्टी संगठन को मजबूत करना आसान नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button