ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
ग्वालियर

ग्वालियर “हर घर दिवाली” में संसाधन विहीन एवं जरूरतमंदो के बीच बाँटी ख़ुशियाँ आंनद ग्राम जौरासी में आनन्दको ने मनायी मदद वाली दिवाली

ग्वालियर , राज्य आनन्द संस्थान की मदद को प्रोत्साहित करने वाली अवधारणा के अनुरूप "हर घर दिवाली" अभियान-2022 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आंनद संस्थान श्री अखिलेश अर्गल एवं प्रमुख सचिव आंनद विभाग श्री संजय झा के निर्देशानुसार ग्वालियर जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं जिला नोडल अधिकारी आंनद सी. ई. ओ. जिला पंचायत श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में "मदद से आंनद" को प्रोत्साहित करने की दिशा में आनन्द संस्थान जिला ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) विजय कुमार (उपमन्यु) के समन्वय से जिला आंनदक टीम द्वारा स्वैच्छिक सहयोग कर अपने संसाधनों से आंनदक साथियों ने आंनद ग्राम जौरासी में संसाधन विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच "हैप्पी दिवाली किट" का सहर्ष वितरण कर खुशियां बांटी । जिला आंनदक टीम द्वारा लगभग 100 से अधिक परिवारों में ग्वालियर जिला अंतर्गत डबरा ब्लॉक के ग्राम जौरासी (आंनद ग्राम) में प्रेरक पहल "हर घर दिवाली " मदद से आनन्द की ओर अभियान के अन्तर्गत दीपावली हेतु हैप्पी दिवाली किट का सहर्ष वितरण किया गया । जिसमें आनन्द ग्राम जोरासी की सपेरा बस्ती एवं जनजाति बस्तियों में निवासरत जरूरतमदों परिवारों एवं संसाधन विहीन घरों के उपस्थित लोगों को दिवाली मनाने के लिए जिला आनंदक टीम ने मिठाई , नमकीन , फुलझड़ियाँ , मोमबत्तियां , दिया माचिस पैकेट , मीठे - नमकीन बिस्कुट पैकेट , टॉफी ,पूजन सामग्री आदि की प्रेरक आनन्दकों के परस्पर सहयोग एवं सहभागिता से तैयार "हैप्पी दिवाली किट" आंनद भाव से वितरित कर खुशियां बांटी । बच्चों के भी चेहरे खिले । इस अवसर पर राज्य आनन्द संस्थान ग्वालियर के जिला समन्वयक /डी. पी.एल.(आंनद) विजय कुमार (उपमन्यु) , मास्टर ट्रेनर ई. ए. के.शर्मा , आनंदम सहयोगी गजेन्द्र सरकार , तृप्ति शर्मा , भारती शाक्य , आनंदक रेखा श्रीवास्तव , अश्वनी जुनेजा , मोहन गुर्जर आदि आनंदक उपस्थित रहे । उक्त हैप्पी दिवाली किट वितरण के समय ग्राम जोरासी के सरपंच तेज सिंह किरार , उप सचिव रोजगार सहायक महेश बघेल , सचिव जितेन्द्र जाटव , आनन्दक इंदर सिंह बघेल की भी सक्रिय उपस्थिति रही । जिन्हे हैप्पी दिवाली किट के साथ वर्ष भर की आनंद गतिविधियों के संचालन हेतु कार्ययोजना का आनन्द कैलेण्डर भी भेंट किया गया । इस अवसर ग्रामीण जनों को संदेश भी दिया गया कि वह सामूहिक रूप से भाईचारे , एकता और प्यार के साथ सभी त्योहारों को मनाए और एक दूसरे की खुशियों को साझा करने का प्रयत्न भी करें तभी त्योहारों की सार्थकता सिद्ध होगी । जिला समन्वयक विजय कुमार उपमन्यु ने प्रेरक पहल हर घर दिवाली अभियान में योगदान करने वाले सभी आनंदक साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया । 🙏 *सादर प्रकाशनार्थ;* 👏 *विजय कुमार (उपमन्यु)* *जिला समन्वयक/डी. पी.एल.(आनन्द)* *राज्य आनन्द संस्थान ;* *आंनद विभाग , जिला-ग्वालियर 📱📲 9074090905*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button